Showing posts with label CCC Course. Show all posts
Showing posts with label CCC Course. Show all posts

Sunday, 28 May 2017

CCC के लिए आहर्ता(Eligibility)



अभ्यार्थी निम्न तीन प्रकार से सी सी सी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा तीनो प्रकारों की आहर्ताएं इस प्रकार हैं –
1.     नाइलिट द्वारा संचालित संस्थानों में छात्र सीसीसी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2.     सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सरकारी वा अनुदानित संस्थानों में आवेदन कर सकतें हैं।
3.     सीधे नाइलिट की वेबसाईट पर जाकर स्वतंत्र आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी संस्थान में पंजीकृत होना आवश्यक नही है।
कोर्स की समयावधि-
कोर्स की समयावधि 80 घंटों की होगी जो इस प्रकार से है-
·        शिक्षण              25 घंटे
·        प्रशिक्षण              5 घंटे
·        आनुप्रयोग           50 घंटे
परिक्षा शुल्क –
परिक्षा शुल्क के रूप में अभ्यार्थी को 500+सर्विस चार्ज(जो भी देय हो) देना होगा

सीसीसी(Course on Computer Concept) क्या है?



राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रद्योगिकी संस्थान (सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार) के द्वारा संचालित सीसीसी कोर्स सामान्य जनमानस को सूचना एवं प्रद्योगिकी की मूलभूत जानकारी प्रदान करने के लिए एक आहर्कारी परिक्षा है। इसके द्वारा कम्प्यूटर की सामान्य परिचालन जानकारी प्रदान करने के पश्चात सफलता पूर्वक उत्तीर्ण होने वाले अभ्यार्थियों को प्रमाणपत्र दिया जाता है। इसका मूल उद्देश्य सभी को कम्प्यूटर साक्षरता में सभी को एक अवसर प्रदान करना है। सफालता पूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात अभ्यार्थी सामान्य कम्प्यूटर परिचालन जैसे- व्यक्तिगत और व्यापारिक पत्र, इंटरनेट पर सूचनाएँ देखना, ई-मेल भेजना और स्वीकार करना, डाटा बेस तैयार करना, प्रस्तुतीकरण तैयार करना आदि में निपुण हो जाता है और अपने दिन-प्रतिदिन को कार्यो को कम्प्यूटर की मदद से कर सकता है। इसीलिए इस कोर्स को अधिक से अधिक प्रायोगिक बनाया गया है।
विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए भी अब सीसीसी कोर्स को अनीवार्य कर दिया गया है अतः ऐसी परिक्षाओं में आवेदन करने के लिए आपके पास सीसीसी कोर्स का प्रमाणपत्र होना आवश्यक है अन्यथा आपका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएंगा।

CCC Cource

वर्तमान समय मे सीसीसी कोर्स के लिए विद्यार्थी काफी परेशान रहते है उन सब को इस कोर्स के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने के लिए माडर्न गुरुकुल की तरफ से अपूतपूर्व प्रयास किया जा रहा है जिससे छात्रो की दुविधाओं का निवारण किया जा सके।

Featured post

समसामायिक घटनाएं 06/06/2017

1.नए राष्ट्रपति का चुनाव किस तिथि को किया जाएगा ? 17 जुलाई को । 2. किस आतंकवादी संगठन ने इरानी संसद मजलिस पर हमला किया ? आई एस आ...