Tuesday, 30 May 2017

प्रागैतिहासिक काल(Prehistoric Age)



आदि या प्रारंभ से 3300 ई. पू. तक के समय को प्रागैतिहासिक काल कहा जाता है । इस समय मानव का अस्तित्व तो था पर लिपि का विकास न होने के कारण किसी प्रकार का लिखित वर्णन उपलब्ध नही है। इस काल में मानव छोटे छोटे कबीलों में रहता था तथा शिकारी जीवन व्यतीत करता था। इस काल की प्रमुख घटनाएं, हिमयुग , मानव का अफ्रीका से निकल कर अन्य प्रदेशों में विस्तार, अग्नि का आविष्कार, कृषि का आविष्कार, जानवरों को पालतू बनाना आदि शामिल है। इस काल के केवल अवशेष पत्थर के औजार, गुफाओं की चित्रकला, तथा हड्डियो के औजार आदि उपलब्ध हैं।
प्रागैतिहासिक काल को तीन भागो में विभाजित किया जा सकता है।

पुरा पाषाण काल-  25-20 लाख ई.पू. से 12,000 ई.पू. तक
 मध्य पाषाण काल- 12,000 ई.पू. से 10,000 ई.पू. तक
नव पाषाण काल- 10,000 ई.पू. से 3300 ई.पू तक

No comments:

Post a Comment

Featured post

समसामायिक घटनाएं 06/06/2017

1.नए राष्ट्रपति का चुनाव किस तिथि को किया जाएगा ? 17 जुलाई को । 2. किस आतंकवादी संगठन ने इरानी संसद मजलिस पर हमला किया ? आई एस आ...